Mirzapur News: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष का किया गया स्वागत
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News: मिर्जापुर के बरौंधा कचार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भारतीय का स्वागत और अभिनंदन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से काम करने की अपेक्षा जताई। काशी क्षेत्र के महामंत्री विद्याधर तिवारी ने भी जयप्रकाश भारतीय को शुभकामनाएं दीं।

Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । नगर के बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय के सभागार में अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भारतीय का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने जय प्रकाश भारती को बधाई देते हुए कहा कि आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ और अपेक्षा करता हूँ कि आप संगठन के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक कार्य करेंगे। काशी क्षेत्र के महामंत्री विद्याधर तिवारी ने जय प्रकाश भारतीय को बधाई एवं शुभकामना दी।

