बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएं: विजय पटेल

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

जमालपुर में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को अपने बूथों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। मुख्य अतिथि विजय पटेल ने ग्रामीणों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराने और शक्ति केंद्रों पर उपस्थित रहने की बात कही। मंडल अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने पार्टी के जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार पर जोर दिया।

बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएं: विजय पटेल

जमालपुर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल जमालपुर की मासिक बैठक क्षेत्र के शिवमूरत शिक्षण संस्थान जलालपुर में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का निर्देश दिया। मुख्य अतिथि जिला मंत्री विजय पटेल ने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक गांवों में पहुंच कर ग्रामीणों को भाजपा की नीतियों को बताने तथा शक्ति केंद्रों पर उपस्थित होकर बूथों को मजबूत करने का निर्देश दिया। जिससे 2027 का विधान सभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता ईमानदारी से पार्टी के जनकल्याणकारी योजनाओं को गांवों तक पहुंचाए।

कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी आगे बढ़ रही है। देश के लोग भाजपा के नीतियों से प्रभावित है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम फिर से लहरायेगा। सभी लोग अपने-अपने कार्यो मे लग जाय। बैठक का संचालन विजय गौड़ ने किया। इस मौके पर महामंत्री मनीष पटेल नरसिंह चौहान सर्वेश रघुवंशी,सुदामा पटेल, जय प्रकाश मिश्रा,पंकज पटेल,धर्मेन्द्र दूबे, राजकुमार पटेल, सीमा देवी इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।