भाजपा अध्यक्ष आज मां विंध्यवासिनी के करेंगे दर्शन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को सुबह मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेकेंगे। वे सुबह सात बजे वाराणसी से मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को देखते हुए चील्ह-औराई मार्ग पर सुबह छह बजे से बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मिर्जापुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को सुबह आठ बजे मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेकेंगे। वे सुबह सात बजे वाराणसी से मिर्जापुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन औराई से शास्त्री पुल होते हुए सीधे पुरानी वीआईपी पहुंच कर मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में पहुंच कर दर्शन पूजन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को देखते हुए चील्ह-औराई मार्ग पर सुबह छह बजे से बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेंगा। प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। जिससे उन्हें दर्शन पूजन के दौरान दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


