भाजपा सबसे बड़ी राजनैतिक शक्ति बनी: गंगा सागर
Mirzapur News - मिर्जापुर में भाजपा का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दूबे ने भाजपा की यात्रा और विचारधारा पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मंडल स्तर पर भी ध्वजारोहण और विचारधारा के प्रचार का आह्वान किया गया।

मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सोमवार को जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में जिला और मंडल स्तर पर बूथों में कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला कार्यालय में सुंदरकांड पाठ के बाद संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दूबे ने जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छह अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद पर आधारित बताया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा जनसंघ की स्थापना, आपातकाल के दौरान कार्यकर्ताओं के संघर्ष और भाजपा गठन तक के इतिहास को विस्तार से रखा।
साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों और उनके नेतृत्व में हुए कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।ध्वजारोहण कर मनाया पार्टी का स्थापना दिवसहलिया। उमरिया बूथ पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि और पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह चंदेल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का ध्वज राष्ट्रसेवा और विचारधारा का प्रतीक है। भाजपा ने राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलते हुए देश को नई दिशा दी है। कार्यकर्ताओं से विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, अंशु मिश्र, अवधेश पाल, गौरीशंकर शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।संगठन को मजबूत करने का किया गया फैसलाजमालपुर। जलालपुर स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह ने की।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों के योगदान से ही पार्टी आज मजबूत स्थिति में पहुंची है। मुख्य वक्ता के रूप में जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोकी पटेल ने विचार रखे। संचालन मंडल महामंत्री विजय गौड़ ने किया। इस मौके पर मनीष कुमार सिंह, मनोज केशरी, पिंटू पटेल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


