भाजपा कार्यकर्ताओं ने घरों पर लगाया पार्टी का झंडा
Mirzapur News - कछवां में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। गोष्ठी में वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा के इतिहास और उपलब्धियों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने का आह्वान किया।

कछवां। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। साथ ही पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कछवां मंडल के अध्यक्ष पवन उपाध्याय के नेतृत्व में स्थापना दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मझवां मंडल में मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


