Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsBiyar Society Honors Freedom Fighters at Public School Ceremony
चंद्रप्रभा और गड़ई नदी की होगी खोदाई: अनिल राजभर

चंद्रप्रभा और गड़ई नदी की होगी खोदाई: अनिल राजभर

संक्षेप:

Mirzapur News - जमालपुर के बहुआर गांव में एक पब्लिक स्कूल में बियार समाज का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और समाज के विकास के लिए...

Mon, 13 Oct 2025 01:20 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बहुआर गांव स्थित एक पब्लिक स्कूल में रविवार को बियार समाज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारम्भ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बियार राजभर समाज के लोगों को अपने समाज के महापुरुषों को जानना होगा। तभी समाज समृद्धिशाली होगा। जिन गरीबों का आशियाना बाढ़ से उजड़ा गया है। उनका आवास जरूर बनेगा। किसानों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए चंद्रप्रभा एवं गड़ई नदी की खोदाई कराई जाएगी। सरकार गरीबों व किसानों को पेंशन दें रही है। सबका साथ, सबका विकास एवं सबका सम्मान कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कैबिनेट मंत्री ने परिवारवादी राजनीति करने वाले लोगों से दूरी बनाने की सलाह दी। कहाकि कांग्रेस, सपा एवं बसपा ने गरीबों के साथ अन्याय किया है। ईमानदारी से काम किया होता तो यह दिन नहीं देखना होता। बियार राजभर समाज का सबसे ज्यादा नुकसान समाजवादी पार्टी ने किया है। इस समाज को अनुसूचित जाति जनजाति का दर्जा नहीं दिया। अध्यक्षता मोहनलाल बियार एवं संचालन दिलीप बियार ने किया। उप्र पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली, उ्रप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार एवं भाजपा नेता सूर्यमनि तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर चकियां के विधायक कैलाश आचार्य, रविशंकर त्रिपाठी, किशोर सिंह, सोहन बियार, राधिका बियार, सत्यम तिवारी, राणा सिंह सहित बियार समाज के लोग मौजूद रहे।