हथेड़ा प्रीमियर लीग का खिताब बिरसा मुंडा क्रिकेट क्लब के नाम

Feb 05, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - हथेड़ा गांव में चल रहे हथेड़ा प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल बुधवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट क्लब और आरके क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बिरसा मुंडा ने 117 रन बनाए और आरके क्रिकेट क्लब को 40 रन पर ऑलआउट कर 77 रन से जीत दर्ज की। विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।

हथेड़ा प्रीमियर लीग का खिताब बिरसा मुंडा क्रिकेट क्लब के नाम

हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हथेड़ा गांव स्थित बिरसा मुंडा ग्राउंड पर चल रहे हथेड़ा प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। फाइनल में बिरसा मुंडा क्रिकेट क्लब हथेड़ा और आरके क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक मैच हुआ, जिसमें बिरसा मुंडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिरसा मुंडा क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरके क्रिकेट क्लब की टीम दबाव में आ गई और 8 ओवर में मात्र 40 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह बिरसा मुंडा क्रिकेट क्लब ने 77 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ, काशी मिश्र, जनार्दन कोल और राजेंद्र उपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी विमलेश पांडेय और रमेश मौर्य ने निभाई, जबकि स्कोरिंग राकेश मास्टर ने की। कमेंट्री विनोद कोल और जगदीश विश्वकर्मा ने कर मैच को और भी रोमांचक बना दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि काशी प्रसाद पांडेय, अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, प्रमोद पांडेय, देवेंद्र तिवारी, अनिल कोल, जनार्दन कोल, वीरेंद्र कोल, कमल बहादुर सिंह, साधु शुक्ला, समाजसेवी पंकज दुबे सहित बडी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।