बाइकें टकराने से दो सवार गंभीर रूप से घायल
Mirzapur News - लालगंज के बस्तरा स्थित ज्ञान गंगा पेट्रोल पम्प के पास सोमवार की सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक महिला और पुरुष घायल हो गए। एम्बुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। घायल राम बहादुर और शकुंतला मिर्जापुर कचहरी जा रहे थे।

लालगंज। थाना क्षेत्र के बस्तरा स्थित ज्ञान गंगा पेट्रोल पम्प के पास सोमवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो जाने से बाइक सवार महिला व पुरुष घायल हो गए। मौके पर पहुँची एम्बुलेंस के कर्मियों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया है। जहा पर उपचार चल रहा है। ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी 60 वर्षीय राम बहादुर बाइक से अपने साथ गांव निवासी 40 वर्षीय शकुंतला के साथ मिर्ज़ापुर कचहरी जा रहे थे। दोनों जैसे ही लालगंज के बस्तरा ज्ञान गंगा पेट्रोल पम्प के पास पहुँचे की सामने से आ रहे बाइक सवार ने अचानक बाइक मोड़ दिया।
जिससे दोनों बाइक सवार आपस में टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार राम बहादुर व शकुंतला घायल हो गए। मौके पर पहुँचे एम्बुलेंस के चालक अशोक व ईएमटी आवेश ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


