बरात में मारपीट का मामला पुलिस की जांच तक सिमटा

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

बरबसा गहरवार गांव में 27 अप्रैल को हुई बारात में मारपीट का मामला अभी तक पुलिस की जांच तक ही सिमट गया है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। मारपीट के दौरान लाखों रुपये के आभूषण और नकद पैसे भी छीन लिए गए।

बरात में मारपीट का मामला पुलिस की जांच तक सिमटा

ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरबसा गहरवार गांव तीन दिन पूर्व बारात में हुई मारपीट का मामला पुलिस की जांच तक ही सिमट कर रह गया। जबकि मारपीट के बाद बगैर शादी के ही बरात वापस लौट गई थी। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के गिरगोंठा निवासी राजेश कुमार केसरी के पुत्र महेश कुमार केसरी की बारात 27 अप्रैल को बरबसा गहरवार गांव आई थी। द्वारचार और जयमाल की रस्म पूरी हुई। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

आरोप हैकि कन्या पक्ष के छोटेलाल केसरी एवं लक्ष्मण केसरी के उकसाने पर तिलक, रोहित, राहुल केसरी, अंशू, दिलीप, महेश समेत दर्जनों लोग लाठी-डंडा एवं धारदार हथियार लेकर बरातियों पर टूट पड़े और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिए। घटना में बारात पक्ष से आकाश केसरी, नारायण केसरी, अरविंद केसरी, विजय केसरी सहित कई लोग घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे दूल्हे के बड़े भाई की भी गंभीर रूप से पिटाई कर दी। आरोप हैकि मारपीट के दौरान हमलावरों ने चेन भी छीन लिया। बरातियों को जान से मारने की नीयत से दौड़ाया। किसी तरह बरातियों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। मारपीट के चलते विवाह की रस्म पूरी नहीं हो पाई। बरात बगैर दुल्हन के ही वापस लौट गई। पीड़ित पक्ष का आरोप हैकि घटना के दौरान लगभग 2.30 लाख रुपये के आभूषण, 70 हजार रुपये नगद, 50 हजार रुपये के कपड़े भी छीन लिए गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।