
स्टेशन के प्रतीक्षालय में बैठे यात्री का बैग चोरी
संक्षेप: Mirzapur News - मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय में एक यात्री का बैग चोरी हो गया। शिवम कुमार मिश्रा, जो पुणे जा रहे थे, का बैग जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज और 7000 रुपए थे, चोरी हुआ। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में बीती रात बैठे यात्री का बैग चोरी हो गया। वह पुणे जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। पीड़ित की सूचना पर रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है। जिगना थाना क्षेत्र के चड़ैचा गांव निवासी शिवम कुमार मिश्रा कुछ दिनों पूर्व पुणे स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में साक्षात्कार देकर आए थे। इसी कंपनी में उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करना था। शनिवार को पुणे जाने के लिए वें घर से निकले। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्हें पुणे दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से जाना था। वें स्टेशन के प्रतीक्षालय में बैठे थे। ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

उसी दौरान शिवम का बैग चोर चुरा ले गए। घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक व्यक्ति यात्री का बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित यात्री ने बताया कि बैग में उसके सभी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, चेक बुक और 7000 रुपए थे। जिस पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर स्टेशन परिसर में तलाश किए, लेकिन तब तक चोर बैग लेकर फरार हो चुका था। पीड़ित की सूचना पर रेलवे पुलिस ने घटना की जांच की। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी राघवेंद्र ने बताया कि जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




