Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsAwareness Camp on Child Marriage-Free India Held in Mirzapur
नुक्कड़ नाटक से बाल विवाह मुक्त गांव बनाने पर जोर

नुक्कड़ नाटक से बाल विवाह मुक्त गांव बनाने पर जोर

संक्षेप:

Mirzapur News - एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने किया जागरूक एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने किया जागरूक एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने किया जागरूक एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने कि

Feb 01, 2026 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर,संवाददाता। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से शनिवार को सिटी ब्लाक के शाहपुर चौसा और बरकछा ग्रामसभा में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कैंपस की एनएसएस की दोनों इकाइयों 011सी,011डी के स्वयं सेवकों ने जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को बाल विवाह के सामाजिक, कानूनी एवं स्वास्थ्यगत दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दते हुए बाल विवाह मुक्त भारत की संकल्पना में सहभागी बनने को प्रेरित किया। साथ ही नुक्कड़ नाटक, जागरूकता गीत और पोस्टर प्लेकार्ड के माध्यम से ग्राम स्तर पर अभियान चलाकर शिक्षा, विधिक जागरूकता, लैंगिक समानता एवं सामाजिक दायित्व का संदेश दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवसर पर शाहपुर चौसा की सविता देवी, बरकछा की प्रधान गुलशन देवी ने एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं,पुरुष आदि रहे। कार्यक्रम का समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिधर केएस, डॉ. सविता देवांगन,रासेयो के स्वयं सेवक उपस्थित रहे। कैसलेश सुविधा बहाली पर खुशी मिर्जापुर,संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंध के जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी ने कैसलेश चिकित्सा सुविधा बहाली को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए सराहनीय कदम बताया है। साथ ही कहा है कि कैसलेश सुविधा उपलब्ध होने से शिक्षकों, शिक्षामित्रों अनुदेशकों और रसोइयों के परिवारों को स्वास्थ्य संबंधित सुरक्षा के साथ ही राहत मिलेगी।