Mirzapur News: संक्षिप्त खबरें:ग्राम प्रशासक पर लाठी-डंडे से हमला
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News: जिगना के अमरावती चौराहे पर गुरुवार को ग्राम प्रशासक भारत प्रसाद पर हमला हुआ। हमलावरों ने पीड़ित को लाठी डंडों से मारा। घायल ने बताया कि तीन दिन पहले गाँव के मनबढ़ों ने उसे मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Mirzapur News: जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अमरावती चौराहे पर गुरुवार की दोपहर गोपालपुर के ग्राम प्रशासक भारत प्रसाद को घेरकर हमलावरों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल ने बताया कि गाँव के ही तीन से चार मनबढ़ों ने तीन दिन पहले मोबाइल पर मारने की धमकी दी थी। एसपी व थाना प्रभारी को तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने वालों ने मारपीट की है। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


