ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरबोलेरो के धक्के से एएसएम घायल

बोलेरो के धक्के से एएसएम घायल

राजपुर नहर के समीप रविवार की शाम बोलेरो के धक्के से सहायक स्टेशन मास्टर जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया...

बोलेरो के धक्के से एएसएम घायल
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSun, 09 Dec 2018 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

राजपुर नहर के समीप रविवार की शाम बोलेरो के धक्के से सहायक स्टेशन मास्टर जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। झिंगुरा रेलवे स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर 42 वर्षीय एके श्रीवास्तव शाम साढ़े पांच बजे स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। पड़री क्षेत्र में राजपुर गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे वह घायल हो गये। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों के अनुसार उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें