मनबढ़ों ने चहारदीवारी के अंदर घुसकर लगाई आग, बाइक जली
Mirzapur News - तहसील चौराहा पर बैरिकेडिंग करने से बढ़ी समस्या सचित्र-4 मिर्जापुर, संवाददाता नगर क्षेत्र रविवार को शहरवासी जाम की झाम से जूझते रहे। तहसील चौराहा पर चा

जिगना, हिन्दुस्तान संवाद । विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी गांव में बीती रात मकान की चहारदीवारी के अंदर घुसे मनबढ़ों ने आग लगा दी। आग से बाइक धू धू कर जल गई। हमलावर गैस सिलेंडर में भी आग लगाने का प्रयास किए, लेकिन असफल रहे। जिससे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। अष्टभुजा चौकी क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी रामेश्वरनाथ तिवारी का गांव के पश्चिम कर्णावती नदी के मुहाने पर मकान है। उनका आरोप हैकि रात लगभग दो बजे मकान की चहारदीवारी फांदकर मनबढ़ अंदर घुस आए। मनबढ़ों ने छोटे भाई दीनानाथ तिवारी की बाइक में आग लगा दी।
उसके बाद गैस सिलेंडर में आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन मनबढ़ असफल रहे। आग की लपटें देख परिवार के लोग और आस-पास के ग्रामीण पहुंच गए। तब तक मनबढ़ मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन आग से बाइक चल चुकी थी। आरोप लगाया कि हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने का प्रयास किया था। इस संबंध में चौकी प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। पीड़ित की तहरीर पर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


