ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरयुवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपित गिरफ्तार

युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर नहर पुलिया के पास मायके से ससुराल लौट रही विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने कुसुम्हा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल...

युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपित गिरफ्तार
जिगना। हिन्दुस्तान संवादTue, 09 Oct 2018 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर नहर पुलिया के पास मायके से ससुराल लौट रही विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने कुसुम्हा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। 
पड़री थाना क्षेत्र के 24 वर्षीय विवाहिता सोमवार की दोपहर मायके  से अपने ससुराल जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव लौट रही थी। रास्ते में नहर पुलिया के पास कुछ लोगों ने अकेले जाते देखकर उसे पकड़ कर सुनसान इलाके में ले गए। एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन अन्य युवक भी सामुहिक दुष्कर्म करने जा रहे थे जो विवाहिता के शोर मचाने पर ग्रामीणो को आता देखकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित की तलाश में जुट गई थी। मंगलवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने कुसुम्हा मोड़ के पास से आरोपित रमाकांत बिंद निवासी बरबटा को गिरफ्तार कर लिया। महिला सिपाही के साथ पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें