Mirzapur News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News: मिर्जापुर में लालगंज पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में इरफान को गिरफ्तार किया है। 24 अगस्त को एक व्यक्ति ने इरफान समेत अन्य अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसमें नाबालिग को मोबाइल फोन देकर बात करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

Mirzapur News: मिर्जापुर। लालगंज पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी दुबार कला निवासी इरफान को शुक्रवार गिरफ्तार किया है। 24 अगस्त को एक व्यक्ति ने नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध नाबालिग पुत्री को मोबाइल फोन देकर बातचीत करने तथा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था।


