आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई एजुकेटर बच्चों का संवारेंगे भविष्य
Mirzapur News - मिर्जापुर में परिषदीय विद्यालयों के परिसर में आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए पूर्व बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) एजुकेटर की नियुक्ति की जाएगी। यह कदम न्यू एजुकेशन पालिसी-2020 के अंतर्गत बेसिक शिक्षा को नया आयाम देने के लिए उठाया गया है।

मिर्जापुर। जनपद के परिषदीय विद्यालय परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों (को-लोकेटेड) में 5 से 6 वर्ष के बच्चों का भविष्य संवारने के लिए पूर्व बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) एजुकेटर की नियुक्त की जाएगी। साथ ही लर्निंग बाई डूइंग के तहत परिषदीय और पीएमश्री स्कूल में तकनीकी अनुदेशककों की नियुक्ति की जाएगी।
ईसीसीई एजुकेटर की भूमिका
ईसीसीई एजुकेटर जहां प्री-प्राइमरी के बच्चों को शिक्षित करेंगे वहीं दूसरी ओर तनीकी अनुदेशक करके सीखना यानी व्यवहारिक शिक्षा पद्धति में गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। ताकि प्राथमिक स्तर से ही बच्चों को बेहतर और व्यवहारिक शिक्षा प्रदान कर उनके व्यवसायिक कौशल में दक्ष किया जा सके। न्यू एजुकेशन पालिसी (एनईपी)-2020 के अंतर्गत बेसिक शिक्षा को नया आयाम देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
वालवाटिका और तकनीकी अनुदेशक
जिले भर में 139 परिषदीय विद्यालयों के परिसर में वालवाटिका यानी को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इस वालवाटिका में पंजीकृत पांच से छह वर्ष तक के बच्चों को ईसीसी एजूकेटर के माध्यम से कक्षा एक के स्तर के ककहरा,गणित के अंक,शब्द आदि का ज्ञान कराया जाएगा। ताकि कक्षा एक में पहुंचने से पहले बच्चा एक के सक्षम बच्चों में शामिल हो और कक्षा एक से ही मौलिक जानकारी हो सके। 139 वालवाटिका में ईसीसीई एजुकेटरेां को रखा जाएगा। साथ ही कर के सीखो लर्निंग बाई डूइंग के तह 26 प्राथमिक और नौ पीएमश्री स्कूल में तकनीकी अनुदेशक रखे जाएंगे। तकनीकी अनुदेशक बच्चों को कृषि विज्ञान,गृहशिक्षा आदि विषयों के बारे में गतिविधियों के माध्यम से शिक्षित करेंगे। इनकी नियुक्ति सेवा योजना पोर्टल के माध्यम से आउट सोर्सिंग के माध्यम से 11 माह के लिए की जाएगी, जिसके लिए पोर्टल पर आवेदन भी प्राप्त हो चुका है।
आवेदन प्रक्रिया
प्राप्त आवेदनों का स्क्रीनिंग का कार्य पूरा
बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की सोमवार को स्क्रीनिंग का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया। 25 मई को कलक्ट्रेट सभागार में काउंसिलंग के लिए तिथि भी निर्धारित की जा चुकी है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


