Mirzapur News: 76 ईसीसीई एजुकेटर,तीन अनुदेशकों को विद्यालय आवंटित

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: मिर्जापुर में 77 प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) एजुकेटरों में से 76 को परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को आवंटित किया गया। यह निर्णय मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में हुआ। एक अभ्यर्थी का चयन अन्यत्र होने के कारण वह उपस्थित नहीं हो सकी।

Mirzapur News: 76 ईसीसीई एजुकेटर,तीन अनुदेशकों को विद्यालय आवंटित

Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में बालवाटिका के तहत मौजूद आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों को बुनियादी शिक्षा और देखभाल करने के लिए चयनित प्रारंभिक बाल्यावस्था देख भाल एवं शिक्षा (ईसीसी एजुकेटर) के रूप में चयनित 77 एजुकेटरों में 76 ईसीसीई एजुकेटरों को सोमवार को विद्यालय का आवंटन किया गया। इसके साथ ही तीन चयतित तकनीकी अनुदेशकों को भी पीएमश्री स्कूलों का आवंटन किया गया। यह आवंटन मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता वाली विद्यालय आवंटन समिति के समक्ष आवश्यक कोरम पूरा करने के बाद किया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत समिति के अन्य सदस्य रहे।

ईसीसीई एजुकेटर के रूप में चयनित एक अभ्यर्थी का चयन अन्यत्र हो जाने से उपस्थित नहीं हो सकी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsMirzapur News: 76 ईसीसीई एजुकेटर,तीन अनुदेशकों को विद्यालय आवंटित