Mirzapur News: 257 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: मिर्जापुर में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने 257 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए। विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने 165 सहायिकाओं को विकास भवन सभागार में पत्र सौंपे। विधायक ने सहायिकाओं से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का आग्रह किया।

257 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र

Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से चयनित 257 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने 165 चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें बाल विकास परियोजना सीटी ग्रामीण की 22, पहाड़ी की 38, मझवां की 26, लालगंज की 36 तथा हलिया की 43 सहायिकाएं शामिल हैं। विधायक ने चयनित सहायिकाओं को बधाई देते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।चुनार

संवाद के अनुसार, चुनार तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अनुराग सिंह ने नारायनपुर की 50, जमालपुर की 25 तथा सीखड़ की 17, कुल 92 चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। नियुक्ति पत्र मिलने पर चयनित सहायिकाओं ने खुशी जताई और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।