आम जन की समस्याओं को प्राथमिकता से करें निस्तारण : अनुप्रिया पटेल
Mirzapur News - मिर्जापुर में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने जनसम्पर्क कार्यालय में आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीण विकास, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।
मिर्जापुर,संवाददाता। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए आम लोगों,एनडीए के पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सांसद ने बारी-बारी से सभी की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करके तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि जन समस्याओं को वरीयता के आधार पर ससमय निस्तारण को कहा। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास कार्य, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को सुना गया।
इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष,मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान सहित भाजपा, अपना दल के कार्यकर्ता, प्रमुख व्यवसायी आदि रहे। उपस्थित रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


