चैम्पियन ट्राफी पर अंकिता ने जमाया कब्जा

Feb 27, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - मिर्जापुर के लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हुआ। अंकिता यादव ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि प्रो. चंद्रप्रकाश ने खेल के महत्व पर जोर दिया और सभी विजेताओं को बधाई दी।

चैम्पियन ट्राफी पर अंकिता ने जमाया कब्जा

मिर्जापुर। लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अदलहाट में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का गुरुवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन छात्राओं ने अपने खेल कौशल से मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अंकिता यादव ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक अंक प्राप्त कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. चंद्रप्रकाश ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने जोर दिया कि खेल से अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास होता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ने विजेता और प्रतिभागी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंकिता यादव ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और साइकिल रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा को साबित किया। दौड़ की विभिन्न श्रेणियों में अनुराधा, अंजना, सोनी और किरन कुमारी ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय पुरस्कार जीतने में सफल रही। ऊंची कूद में सरिता प्रथम, किरन द्वितीय स्थान पर रहीं। साइकिल रेस में ज्योति ने दूसरा और अर्चना पटेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम स्पर्धाओं में एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं का दबदबा रहा। कबड्डी और रस्साकसी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन मुकाबलों में बीए तृतीय और प्रथम सेमेस्टर की टीमें उपविजेता रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमिता बनर्जी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रदीप कुमार मिश्रा ने जताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।