दो सौ में जयप्रकाश और चार सौ में राहुल ने मारी बाजी

Feb 07, 2026 02:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में वार्षिक खेलकूद समारोह का समापन हुआ। 200 मीटर दौड़ में जयप्रकाश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में राहुल यादव पहले रहे। अन्य प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल प्रेमियों की भीड़ ने समारोह को और भी उत्साहजनक बना दिया।

दो सौ में जयप्रकाश और चार सौ में राहुल ने मारी बाजी

मिर्जापुर, संवादाता l नगर के बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज के मैदान पर पालिटेक्निक के छात्र-छात्राओं का आयोजि दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह के दूसरे दिन शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल प्रतियोगिता के 200 मीटर दौड़ में जयप्रकाश यादव प्रथम,प्रवीण गौतम द्वितीय,रितेश मौर्य तृतीय रहे। 400 मीटर बालक में राहुल यादव प्रथम,शिव हरी दीपांकर द्वितीय,विकास भारती तृतीय स्थान के विजेता रहे। स्पर्धा के लंबीकूल में जय प्रकाश यादव,अजय और अर्पित ठाकुर क्रमश:प्रथम,द्वितीय और तृतीय रहे। इसी तरह से जेविलिन थ्रो में हिमांशु यादव प्रथम,अनिकेत द्वितीय और अंकित तृतीय विजेता बन कर उभरे। अंतिम दिन के खेल के दौरा खिलाड़ियों में उत्साह देखने ही लायक रहा।

खेल प्रेमियों की मैदान पर चारों ओर भीड़ रही। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य लवकुश सिंह समेत शिक्षक, छात्र-छात्राएं रहे l

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।