Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsAnnual Sports Competition at Mahavir Prasad Tripathi College Students Excel in Various Events
आयुष्मान सिंह और जीनत जहां सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे

आयुष्मान सिंह और जीनत जहां सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे

संक्षेप:

Mirzapur News - विजयपुर स्थित महावीर प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्टता दिखाई। आयुष्मान सिंह और जीनत जहाँ को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। समापन समारोह में विजेताओं को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किए गए। प्रबंध समिति ने खिलाड़ियों को प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया।

Nov 26, 2025 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के विजयपुर स्थित महावीर प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय में मंगलवार को चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने खेल कौशल का प्रदर्शन कर मेडल व प्रमाणपत्र अपने नाम किया। बीसीए के छात्र आयुष्मान सिंह तथा जीनत जहाँ को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। गोला फेंक में छात्रों में आयुष्मान सिंह तथा छात्राओं के वर्ग में रिया सिंह विजेता रही। कबड्डी में मंगल यादव तथा जीनत जहाँ की टीम ने कांटे के मुकाबले में जीत दर्ज किया। वालीबॉल में राहुल बिंद तथा साक्षी दुबे की टीम ने बाजी मारी। सौ मीटर दौड़ में अनिकेत मौर्या अव्वल रहे। रस्साकशी में छात्र वर्ग में आयुष्मान सिंह तथा छात्राओं में जीनत जहाँ की टीम ने प्रतिद्वंदियों को पस्त कर जीत हासिल की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्लो साइकिल रेस में मंगल यादव विजेता रहे। नीबू दौड़ में आयशा प्रथम आंचल मौर्या द्वितीय स्थान पर रहीं। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पीएचसी विजयपुर सर्रोंई के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० रत्नाकर मिश्रा ने विजेता व उपजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा० मनीष चतुर्वेदी तथा प्रबंधक ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि यहाँ के खिलाड़ियों में प्रादेशिक व राष्ट्रीय स्तर पर नाम रौशन करने की क्षमता है। इसके लिए स्वयं को नियमित अभ्यास व कड़ी मेहनत की जरूरत है। प्राचार्य डा० रौशन पांडेय ने आभार व्यक्त किया। क्रीड़ा प्रभारी सुनित दुबे,सौरभ दुबे,गिरिजेश शर्मा,प्रदीप द्विवेदी,इंद्र कुमार मिश्रा,आलोक चंद्र,जाकिर हुसैन,रत्नेश द्विवेदी,नीलम दुबे,शिवानी कन्नौजिया,सुप्रिया,आशीष,मकतूब अहमद,दीपेश,मनोहर लाल निर्णायक रहे।