पठन-पाठन तक सीमित न रहें छात्र : डॉ. कृष्णकांत

Feb 28, 2026 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - लालगंज में श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज के 21वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन डॉ. कृष्णकांत गिरी ने किया। उन्होंने कहा कि मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक सुदृढ़ता भी आवश्यक है। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

पठन-पाठन तक सीमित न रहें छात्र : डॉ. कृष्णकांत

लालगंज। उच्च शिक्षा के उप निदेशक डॉ. कृष्णकांत गिरी ने शुक्रवार को श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज के 21वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केवल मानसिक विकास ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शारीरिक सुदृढ़ता भी युवाओं के समग्र व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि आज खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि कॅरियर की ठोस राह बन चुका है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि और पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विभाग के डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित संस्था नहीं है बल्कि यह वह मंच है जहां विविध गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारती हैं। साथ ही उनके भविष्य की दिशा तय करती हैं। खेलकूद से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वार्षिक क्रीड़ा समारोह छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का दर्पण होता है। मैदान में दिखाई देने वाला आत्मविश्वास ही जीवन की बड़ी चुनौतियों से जूझने की ताकत देता है। पहले दिन 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें वीरेंद्र ने प्रथम, रविदास ने द्वितीय और ज्योति अरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों ने बधाई दी और आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेंद्र नाथ गिरी ने किया। स्वागत डॉ. शिवधर सिंह ने किया। क्रीड़ा समारोह के संचालन में डॉ. अंबेश्वरी पांडेय, डॉ. सरिता मिश्रा और राजेंद्र यादव सहित अन्य प्राध्यापक शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।