ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरपब्जी में हार से आक्रोशित भतीजे ने चाची व भाइयों पर किया हमला

पब्जी में हार से आक्रोशित भतीजे ने चाची व भाइयों पर किया हमला

मिर्जापुर। संवाददाता पब्जी में हार से आक्रोशित भतीजे ने चाची व चचेरे भाइयों...

पब्जी में हार से आक्रोशित भतीजे ने चाची व भाइयों पर किया हमला
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरWed, 22 Sep 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर। संवाददाता

पब्जी में हार से आक्रोशित भतीजे ने चाची व चचेरे भाइयों पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपित भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

बीते चार सितंबर की रात आठ बजे के करीब कटरा कोतवाली क्षेत्र के पेहटी चौराहा मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में महिला व छत पर उसके दोनों बेटे जख्मी अवस्था में पड़े मिले थे। बुधवार को एएसपी सिटी संजय वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। एएसपी सिटी ने बताया कि पेहटी चौराहा मोहल्ले में अंजनी केसरी का मकान है। चार सितबंर की रात तीसरे तल पर अंजनी के कमरे में उसकी पत्नी पुनीता केसरी (32) व दोनों बच्चे विराट केसरी (7) व तेजस (5) छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में जख्मी अवस्था में मिले थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल में जुटी थी। छानबीन के दौरान पुलिस को दूसरे छत पर खून से सनी गंजी व लोहे का बट्टा मिला था। जिससे महिला व बच्चों पर हमला किया गया था। पुलिस की 19 दिनों की छानबीन के बाद हमलावर पकड़ा गया। चाची व चचेरे भाइयों पर हमला करने वाला भतीजा सार्थक ही निकला। पुलिस ने आरोपित भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सिटी ने बताया कि चाची के बगल के कमरे में आरोपित पब्जी खेल रहा था। चाची तेज आवाज में टीवी देख रही थी। आरोपित पब्जी खेल में हार गया था। इससे आक्रोशित होकर वह उठा और लोहे के बट्टे से चाची के सिर पर कई वार कर दिया। इसी दौरान दोनों बच्चे भी पहुंच गए। आरोपित ने दोनों बच्चों पर भी हमला कर जख्मी कर दिया। इसके बाद उन्हें छत पर छोड़ दिया। खून से सनी गंजी व लोहे के बट्टे को पड़ोस के छत पर फेंक दिया था। हाथ मुंह धुलने के बाद वापस घर में आकर बैठ गया था। जिससे किसी को आरोपित पर शक भी नहीं हुआ था। पुलिस ने खून से सनी गंजी, पैर के निशान व सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

जख्मी मां व बच्चा वाराणसी में भर्ती

एएसपी सिटी संजय वर्मा ने बताया कि हमले में जख्मी मां व एक बच्चा वाराणसी अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों का उपचार चल रहा है। जबकि दूसरे बच्चे को उपचार के बाद हालत ठीक देख घर भेज दिया गया है। पुलिस बच्चे से मामले के संदर्भ में पूछताछ की थी। जिसके बाद मामले का खुलासा किया।

आखिर गंजी से खुल गया राज

मिर्जापुर। इस घटना के बाद हिन्दुस्तान ने अपनी पड़ताल में हमलावर के करीबी होने के साथ ही खून से सनी गंजी से राज खुलने की खबर प्रकाशित किया था। आखिरकार पुलिस ने गंजी पर लगे खून की फोरेंसिंक जांच के बाद आरोपित तक पहुंचने में सफल रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें