पत्नी को पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति पर भगा ले जाने का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - कुसियरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है कि पड़ोस के एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर भगा लिया। आरोप है कि पत्नी ढाई लाख रुपये के आभूषण भी ले गई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से आभूषण वापस करने की गुहार लगाई है।

पत्नी को पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति पर भगा ले जाने का आरोप

हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुसियरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। सीएम पोर्टल पर उसने अपने शिकायत में कहा है कि जब मैं बाहर कमाने गया था तभी वह पत्नी को भगा ले गया। आरोप यह भी है जाते समय पत्नी अपने गहनों के बेटे के शादी में पुत्र बहु के लिए बनवाए गए लगभग ढाई लाख के आभूषण भी ले गई है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से आभूषण वापस कराने की गुहार लगाई है।

शिकायत की जानकारी

थाना क्षेत्र के कुसियरा गांव निवासी मुन्ना कोल ने बताया कि पड़ोसी गांव का एक व्यक्ति हमेशा हमारे घर आताजाता था। मैं प्रयागराज जनपद के कौहट ग्राम बाजार मुर्गी फार्म में दो वर्ष से मजदूरी करता हूं। आरोप है कि 20 मई की रात पडोस गांव निवासी व्यक्ति पहुंच कर पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले गया। साथ ही सोने, चांदी का आभूषण पुत्र की शादी में पुत्र वधू देने के लिए ढाई लाख रुपये का बनवाया था, उसे भी उठा ले गई है। घर पर दो पुत्र व एक पुत्री है। सूचना पर मजदूरी छोड़ कर घर पहुंचने के बाद पीड़ित ने नाम जद तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की है।

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की?
हाँ, व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।