काशी अभिमान टमाटर आठ से नौ सौ कुंतल प्रति हेक्टेयर होगा उत्पादन

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - आईआईवीआर के काशी अभिमान टमाटर संकर पर बीज कंपनी ने जताया भरोसा,आईआईवीआर के काशी अभिमान टमाटर संकर पर बीज कंपनी ने जताया भरोसा चुनार, हिन्दुस्तान संवाद

काशी अभिमान टमाटर आठ से नौ सौ कुंतल प्रति हेक्टेयर होगा उत्पादन

चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में विकसित उन्नत टमाटर संकर काशी अभिमान के अनुसंधान, उत्पादन एवं विपणन अधिकारों के लिए गुरुवार को रियल एग्री क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर (महाराष्ट्र) के साथ लाइसेंस समझौता किया गया। संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दोनों पक्षों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। संस्थान के निदेशक डा. राजेश कुमार ने बताया कि काशी अभिमान संकर निर्धारक वृद्धि प्रकृति वाला है। इसके फल गहरे लाल रंग एवं सख्त बनावट वाले होते हैं। फल का औसत वजन 90 से 100 ग्राम तक होता है तथा इसकी उत्पादन क्षमता 800 से 900 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है। उन्होंने कहा कि यह संकर किसानों और बीज कंपनियों के लिए लाभकारी साबित होगा।

अन्य उन्नत प्रजातियाँ

उन्होंने संस्थान द्वारा विकसित अन्य उन्नत प्रजातियों का भी उल्लेख किया। इनमें भिंडी की काशी सहिष्णु तथा मटर की काशी तृप्ति और काशी अगेती प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान की तकनीकों और संकरों पर देशभर की बीज कंपनियों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

Voice of UP

समझौते पर हस्ताक्षर

रियल एग्री क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से उत्तर विभाग के विपणन एवं विक्रय प्रमुख अरविंद कृष्णावत ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने संस्थान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आईआईवीआर के साथ यह साझेदारी कंपनी के लिए लाभकारी होगी।

कार्यक्रम की जानकारी

कार्यक्रम में डा. एबी सिंह, डा. डीपी सिंह, डा. एसके सिंह, डा. सुदर्शन मौर्य, डा. त्रिभुवन चौबे, डा. जेके तिवारी तथा डा. वाईएस रेड्डी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. इन्दीवर प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा. नीरज सिंह ने किया।

सामान्य प्रश्न

काशी अभिमान टमाटर संकर की विशेषताएँ क्या हैं?
इसके फल गहरे लाल रंग एवं सख्त बनावट वाले होते हैं। फल का औसत वजन 90 से 100 ग्राम तक होता है तथा इसकी उत्पादन क्षमता 800 से 900 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।