
घर से स्कूल जाने निकली छात्रा को युवक लेकर हुआ फरार
Mirzapur News - राजगढ़ में कक्षा आठ की एक छात्रा को एक युवक ने स्कूल जाते समय बहला फुसलाकर भगा लिया। छात्रा की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना 23 जनवरी को हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और किशोरी को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया है।
राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद । घर से स्कूल जाने के लिए निकली कक्षा आठ की छात्रा को युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। लापता छात्रा की मां ने शनिवार राजगढ़ थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामला एक सप्ताह पुराना है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी कक्षा आठ में पढ़ती है। मां ने बताया कि 23 जनवरी को छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। देर शाम छात्रा वापस घर नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। आस-पास गांव और रिश्तेदार के यहां तलाश किए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान पता चला कि एक गांव निवासी युवक छात्रा को बहला फुसला कर अपने साथ भाग ले गया है।
जिस पर लापता छात्रा की मां ने शनिवार को नामजद आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं बताया जा रहा हैकि युवक भी अपने मौसी के घर रहकर उसी कॉलेज में पढ़ता है। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और दोस्ती प्रेम में बदल गई। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र राय ने बताया कि एक महिला ने नाबालिग पुत्री को भगाने का युवक पर आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




