विद्यालयों में जोश-खरोश के साथ मना गणतंत्र दिवस का पर्व

Jan 28, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - चुनार और आसपास के क्षेत्रों में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, और नाटक प्रस्तुत किए। विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया।

विद्यालयों में जोश-खरोश के साथ मना गणतंत्र दिवस का पर्व

चुनार। क्षेत्र के सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं विद्यालयों में 77वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। तहसील प्रांगण में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा,कोतवाली पुलिस उपाधीक्षक मंजरी राव, सूर्यगढ़ कलेक्शन चुनार फोर्ट में प्रबंधक प्रवीण सिंह ने ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी। नरोत्तम सिंह पद्म सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगरहा में प्राचार्या प्रो. डॉ. मृणालिनी सिंह, स्वतंत्रता सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में प्रो. डॉ. माधवी शुक्ला, ब्लाक मुख्यालय नरायनपुर बीडीओ सिद्धार्थ मिश्र, सीखड़ बीडीओ रामजी मिश्रा झंडा फहराया। राम सुरेश सिंह पीजी कालेज दीक्षितपुर कैलहट में प्रबंधक चंद्रप्रकाश सिंह,द ग्लेनहिल स्कूल चुनार में चेयरमैन आफताब अहमद,प्रधानाचार्य दिलीप कुमार मिश्रा,डॉ.सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी उस्मानपुर में प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह व प्रधानाचार्य डॉ. वेदप्रकाश, विंध्य गुरुकुल कॉलेज गोसाईपुर चुनार में डायरेक्टर रविंद्र जायसवाल फहराया।

छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीत, नृत्य, सरस्वती वंदना,नाटक, लोकगीत आदि प्रस्तुत किया। क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया पड़री। पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वज फराने के बाद संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। ब्लॉक मुख्यालय कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय,बीडीओ बबीता सिंह ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। थाना परिसर में उपनिरीक्षक विजय यादव ध्वज को सलामी दी गई। पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद यादव,सर्वोदय इंटर कालेज में संरक्षक उमादत्त मिश्र,स्वामी गोविंदाश्रम इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य सुदामा प्रसाद, पेट्रोल पम्प पर प्रबंधक ज्ञानेंद्र पांडेय, शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ.मधुलिका सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा भरपुरा में ग्राम प्रधान जड़ावती देवी,पड़री प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान रामदेव सरोज, टौंगा में व्यास जी बिंद, कनौरा में राकेश यादव, पसैया डगमगपुर में निर्भय दुबे, लोकापुर में मंटू चौबे तथा मोहनपुर भवरख में सुनील सिंह पटेल, माधोपुर में प्रधान उमा देवी,भगेसर में सुषमा देवी,चेंदुली में प्रधान गुंजा सिंह ने अपने-अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया। विजयपाल उमावि में गणतंत्र दिवस पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने छात्राएं दिव्या उपाध्याय, सोनी सिंह, आकांक्षा सिंह व शालिनी यादव को सम्मान स्वरूप साइकिल दिया गया।प्रबंधक विजय कुमार सिंह, मुख्य अतिथि प्रेमशंकर सिंह, अजय कुमार उपाध्याय रहे। अशोक चक्र स्थापित कर झंडा फहराया हलिया। क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से गणतंत्र दिवस सोमवार को मनाया गया । थाना परिसर में थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव,ब्लॉक परिसर में बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी, पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी कमलेश कुमार,वन रेंज कार्यालय पर वन दरोगा सूरज पांडेय ने ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया। विंध्य किसान परिषद कार्यालय महुगढ में राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द शेखर गिरि, साधन सहकारी समिति पिपरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि ने ध्वजारोहण किया। हलिया तिराहे पर अशोक स्तंभ लगा कर प्रधान संघ अध्यक्ष शिवबाबू सेठ ने ध्वजारोहण किया। विद्यालयों में अंबिका देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक पूर्व ब्लॉक प्रमुख द्वै ज्ञानेंद्र सिंह व सचिव अंजली सिंह,पंचशील डिग्री कॉलेज,पब्लिक स्कूल में प्रबंधक लाल बहादुर मौर्य,मुनि अगस्त इंटर कॉलेज में प्रबंधक पूर्व ब्लाक प्रमुख बुद्धिमान त्रिपाठी, युओ कान्वेंट स्कूल गुरुकुलम कोटा शिव प्रताप में प्रबंधक ओम कारनाथ पांडेय ने ध्वज फहराया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा रानी लक्ष्मीबाई सहित वीर योद्धाओं की घुड़सवारी निकालकर लोगों की मनमोहक झांकियां गीत, संगीत, नृत्य प्रस्तुत कर दिल जीत लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;