Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur News69th State Taekwondo Competition Kicks Off in Mirzapur with Young Talents
खेल केवल मनोरंजन नहीं, जीवन को दिशा देने का है साधन: रत्नाकर मिश्र

खेल केवल मनोरंजन नहीं, जीवन को दिशा देने का है साधन: रत्नाकर मिश्र

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर में 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में 613 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन विंध्याचल मंडल ने अंडर-17 वर्ग में जीत दर्ज की। 11 वर्षीय...

Sep 15, 2025 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के महुअरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज के इंडोर ग्राउंड पर चार दिवसीय 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2025 का शानदार शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवन को दिशा देने का साधन बन गया है। नपाध्यक्ष ने कहा खेल का मैदान युवाओं के लिए संघर्ष और सफलता की पाठशाला है। प्रतियोगिता के पहले दिन शो मैच में विंध्याचल मंडल और आगरा मंडल की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में विंध्याचल मंडल ने अंडर-17 वर्ग में पहली जीत दर्जकर दर्शकों की तालियां बटोरी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं प्रतियोगिता प्रदेश के 18 मंडल के बालक वर्ग में अंडर-14 वर्ग के 86 खिलाड़ी, अंडर-17 के 121, अंडर-19 में 90 खिलाड़ी शामिल हैं। बालिका वर्ग में अंडर-14 में 81, अंडर-17 में 140,अंडर-19 में 95 खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 613 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमें 297 बालक और 316 बालिकाएं शामिल हैं। उद्घाटन के बाद हुई प्रतियोगिता में बालिका वर्ग अंडर-14 के 16 एवं 16-18 वेट में शिखा गंगवार व नेहा कस्तूरबा गांधी विद्यालय बरेली ने गोल्ड। रागिनी सिल्वर, 18-20 वेट में वंशिका कस्तूरबा गांधी गोल्ड, कानपुर के सना सिल्वर, अयोध्या मंडल की सेजल गोल्ड, वाराणसी के दिव्यांशी सिल्वर, बरेली के अनुपम गौतम ब्रांज, लखनऊ के अमृत राजपूत स्वर्ण पदक के साथ अव्वल रहे। बालिका वर्ग के इस अवसर पर भासद अलंकार जायसवाल, सतीश उपाध्याय, विजय प्रजापति, संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल एवं मुख्य संयोजक उदयभान, जिला विद्यालय निरीक्षक व सह संयोजक माया राम, आयोजक प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित, क्रीडा़ सचिव विंध्याचल मंडल राजवन सिंह, उप प्रधानाचार्य महेन्द्र नाथ, जय सिंह, क्रीड़ा सचिव सतीश कुमार, प्रधानाचार्य धर्मजीत सिंह, संतोष कुमार सिंह, अनीता यादव, स्नेहा लता द्विवेदी, रीता वर्मा, राजकीय हाईस्कूल प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश, संजय कुमार सिंह, विजय कुमार मिश्रा आदि रहे। प्रतियोगिता में विंध्याचल मण्डल के शारीरिक शिक्षक शिक्षक कोच, आयोजक विद्यालय से नीरजाकांत रविन्द्र कुमार सिंह, रमाशंकर कमलेश कुमार कश्यप, अतुल दुबे, अर्चना शाह तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 11 वर्षीय नन्हीं शिखा को नहीं मिला प्रतिद्वंदी, मेडल मिर्जापुर, संवाददाता। 69वीं प्रदशीय माध्यमिक विद्यालयीय प्रतियोगिता की सबसे नन्हीं प्रतियोगी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बरेली की 11 वर्षीय शिखा गंगवार पूरे प्रतियोगिता के आकर्षण का केंद्र रहीं। कक्षा 6वीं की छात्रा हालांकि अपनी 28 अन्य सहेलियों, कोच सबिना खान और टीम मैनेजर दीपिका सागर की देखरेख में आईं हैं लेकिन शिखा की साहस की हर कोई दाद देता दिखाई दिया। प्रतियोगिता में शिखा के वेट कटिग्रि का प्रतिद्वंदी नहीं मिलने पर वॉक ओवर देते हुए निर्णायक मंडल ने मेडल प्रदान कर उत्साह वर्धन किया। पहली बार जनपद, मंडल के बाधाओं को पार करते हुए किसी प्रदेशीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए घर से बाहर कदम रखा है। शिक्षा की टीम में लखनऊ, शाह जहांपुर और बरेली की कुल 28 खिलाड़ी बच्चियां शामिल हैं। प्रदेशीय प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले जिले मझवां ब्लाक के महामलपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कोच, टीम मैनेजर के निर्देशन में 10 दिनों तक कड़े अनुशासन में प्रशिक्षण दिया गया।