50 ने ग्रहण की सपा की सक्रिय सदस्यता
मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के आह़वान पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रिजवान अहमद के नेतृत्व में रविवार को जिला मुख्यालय...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरMon, 27 Dec 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें
मिर्जापुर। संवाददाता
मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के आह़वान पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रिजवान अहमद के नेतृत्व में रविवार को जिला मुख्यालय लोहिया ट्रस्ट पर लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ने बताया कि जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में दूसरे दलों से आए लगभग 50 लोगों ने सपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि ये सदस्य 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
