अखंड पाठ के साथ गुरु तेग बहादुर का प्रकाशोत्सव कार्यक्रम शुरू

Apr 06, 2026 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - अहरौरा में सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर सिंह के 405वें प्रकाशोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम रविवार से शुरू हुआ। सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गई और उसके बाद चार अखंड साहेब के पाठ का शुभारंभ किया गया। नगर कीर्तन में सैकड़ों लोग शामिल हुए और शाम को बच्चों ने शबद-कीर्तन प्रस्तुत किया।

अखंड पाठ के साथ गुरु तेग बहादुर का प्रकाशोत्सव कार्यक्रम शुरू

अहरौरा। सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर सिंह के 405वें प्रकाशोत्सव पर रविवार से तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर नगर के पट्टीखुर्द स्थित गुरु तेग बहादुर सिंह के गुरुद्वारा में रविवार को भोर में पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के समापन के बाद सुबह 9 बजे से गुरुद्वारा में चार अखंड साहेब के पाठ का शुभारंभ हुआ। शाम को गरुद्वारे में बच्चों ने शबद-कीर्तन पेश किया। नगर कीर्तन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष मधुर शबद-कीर्तन करते चल रहे थे, जिससे पूरे नगर का वातावारण गुरुवाणी से सुवासित हो गया, जिससे पहले गुरुद्वारा से भोर में नगर कीर्तन निकाला गया।

जो चौक बाजार गंज, खड़ंजा, सम्मेतर होते हुए खड़ंजा से पुनः वापस गुरुद्वारा पहुंचकर समापन किया गया। प्रभात फेरी में महिलाएं, बच्चे और पुरुष सामूहिक रूप से शबद-कीर्तन करते चल रहे थे। इसके बाद सोनभद्र के रार्बटसगंज, सिंगरौली, राम नगर, वाराणसी, चंदौली, पंजाब से आए गुणी ज्ञानियों जसवंत सिंह, अनमोल सिंह, तरन सिंह, जसवीर सिंह, महा सिंह ने अलग-अलग चार गुरुग्रंथ साहेब के पाठ का शुभारंभ किया, जो 48 घंटे तक अनवरत चलता रहेगा। इसके बाद मंगलवार शाम को गुरुग्रंथ साहब की सवारी धूम-धाम से निकाली जाएगी। बच्चों ने पूर जोश अपने शबद-कीर्तन पेश कर साध संगत को निहाल कर दिया। इस अवसर पर ईश्वर सिंह, जगजीत सिंह, करनैल सिंह, हरभजन सिंह, जसप्रीत सिंह और बीर सिंह रहे। शाम को पाठ रहिरास साहिब और आरती के बाद सबद कीर्तन बच्चों के कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।