Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur News33 Crore Budget Passed for Development Works in Vijaypur Block Meeting
क्षेत्र पंचायत की बैठक में 33.4 करोड़ का बजट पास

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 33.4 करोड़ का बजट पास

संक्षेप: Mirzapur News - जिगना के विजयपुर ब्लाक मुख्यालय में क्षेत्र पंचायत की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 33 करोड़ चार लाख का बजट पास किया गया। इसमें ग्राम पंचायतों के लिए 25 करोड़ 54 लाख और पंचम राज्य वित्त के लिए 5 करोड़ 75 लाख का प्रस्ताव शामिल है। सभी सदस्यों ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।

Fri, 7 Nov 2025 03:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

जिगना(मिर्जापुर)। ब्लाक मुख्यालय विजयपुर में शुक्रवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान विकास व निर्माण कार्यों के लिए 33 करोड़ चार लाख का बजट पास किया गया। ग्राम पंचायतों में जीपीडीपी व श्रम बजट के मद में 25 करोड़ 54 लाख तथा पंचम राज्य वित्त केंद्रीय वित्त के कार्यों के लिए पांच करोड़ 75 लाख का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रही प्रमुख सुमन सिंह की अनुमति से बीडीओ रामपाल ने मिनी सदन के पटल पर बजट प्रस्ताव व कार्ययोजना का विवरण प्रस्तुत किया। जिसे सदस्यों एवं पदेन सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित करार दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके पूर्व बरिष्ठ लेखाकार राजेन्द्र प्रसाद ने पिछली बैठक की कार्रवाई प्रस्तुत किया। जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। प्रमुख ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। एडीओ समाज-कल्याण प्रेमचंद पटेल एडीओ कृषि प्रतीक सिंह बीईओ राजेश श्रीवास्तव प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० रत्नाकर मिश्रा डा० सुभाष सिंह ने अपने विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों को पटल पर रखा। सदस्यों ने परिषदीय विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। बैठक के अंत में सचिव रामपाल ने पारित बजट के सापेक्ष विकास कार्यों के लिए सदस्यों से प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पात्रता के आधार पर 9762 परिवारों का आवास के लिए सर्वेक्षण किया गया है। प्रभारी एडीओ पंचायत बृजेश सिंह ने संचालन किया। पूर्व प्रमुख अवधराज उर्फ पप्पू सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष तिवारी,शुभम सिंह,त्रिभुवन मौर्या,प्रेम बहादुर सिंह,प्रिंस सिंह,विनोद यादव,कृष्ण कुमार दीक्षित,अनिल पांडेय,साजन सिंह,दुर्गेश चंद्र उर्फ गुंजन पांडेय,बांके बिहारी मिश्रा,अमित चतुर्वेदी,सुभाष पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किए।