छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

Apr 14, 2026 01:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर के मुड़ेल गांव में एक 15 वर्षीय छात्रा सुधा ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के टीनशेड में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी मां खेत पर थी। जब वह लौटी तो बेटी को लटका पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

ड्रमंडगंज, मिर्जापुर l क्षेत्र के मुड़ेल गांव में सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों टीनशेड की पाइप में दुपट्टे से फंदा बनाकर 15 वर्षीया छात्रा झूल गई l जिससे मौत हो गई । घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l मुड़ेल गांव निवासी राजकुमार वर्मा की 15 वर्षीया पुत्री सुधा अपने घर के टीनशेड के नीचे लगे लोहे की पाइप में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्रा की मां सुनीता देवी खेत पर गेहूं का बोझ ढोने गई थी।देर शाम खेत से घर वापस लौटी तो बेटी को टीनशेड के नीचे फंदे से लटका देख दहाड़े मारकर रोने लगी।

मां की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को आनन फानन में फंदे से नीचे उतारा,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे एसआइई शिवाकांत पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के पिता राजकुमार रोजगार की तलाश में मुंबई गए हैं। वहीं छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।मृत छात्रा दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चंद्रगढ़ में इसी वर्ष आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।इस संबंध में एसआई शिवाकांत पांडेय ने बताया कि घर में किसी बात से नाराज होकर किशोरी ने फंदे से लटकर जान दे दी है।मृतका के चाचा अक्षय कुमार की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है l और घटना की जांच की जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।