पत्नी की हत्या में जेल से लौटते ही छोटे भाई की पत्नी की कर दी हत्या, फिर खुद भी फांसी पर लटक गया
यूपी के मिर्जापुर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पत्नी की हत्या में जेल से लौटते ही एक शख्स ने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी फांसी पर लटक गया।

यूपी के मिर्जापुर में एक शख्स ने पत्नी की हत्या में जेल की सजा काट कर लौटते ही फिर खूनी खेल खेल दिया। शख्स ने फिर परिवार के ही एक सदस्य का मर्डर कर दिया। उसने अपने छोटे भाई की पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं भयाहू के मर्डर के बादखुद भी मौत को गले लगा लिया। फांसी पर लटक गया। हत्या और खुदकुशी की वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी छोटेलाल उर्फ कलट्टर पूर्व में अपनी पत्नी की दहेज हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था, और करीब 9 साल की सजा काटने के बाद लगभग एक साल पहले जेल से रिहा होकर गांव लौटा था। इसके बाद से वह घर पर रहता था। बताया जा रहा है कि जब ननकू की पत्नी संगीता अपने घर पर थी, उसी वक्त आरोपी छोटेलाल उर्फ कलट्टर का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी का पारा हाई हो गया। आरोपी ने संगीता की बेहरमी से पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हैवान जेठ ने इसके बाद भयाहू की हत्या करने के बाद थोड़ी दूरी पर जाकर बगीचे में पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
महिला को थे दो बच्चे, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
वहीं सूचना के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे पांच साल पुत्र लाडो और पांच माह की पुत्री पारो को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


