नाबालिग से पिता, बाबा और चाचा तीनों ने किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर मौसी के साथ पहुंची पुलिस स्टेशन

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

  • औरैया जिले से पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी कर डाली। नाबालिग के बाबा और चाचा ने भी रेप किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

नाबालिग से पिता, बाबा और चाचा तीनों ने किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर मौसी के साथ पहुंची पुलिस स्टेशन

यूपी के औरैया जिले से पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी कर डाली। नाबालिग के बाबा और चाचा ने भी रेप किया। तीनों की हैवानियत की जानकारी जब उसने चाची को दी तो उसने भी षड़यंत्र रच दिया। लड़की जब प्रेग्नेंट हो गई तो वह मौसी के पास पहुंची और पूरी बात बताई। मौसी लड़की को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 60 वर्षीय बाबा, 40 वर्षीय पिता और 35 वर्षीय चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं, पीड़िता का मेडिकल कराया गया, जिसमें वह दो माह की गर्भवती निकली।

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने गुरुवार को मौसी के साथ बिधूना थाने पहुंचकर बाबा, पिता और चाचा पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता का करीब 10-12 वर्ष पूर्व झगड़ा हो गया था। तब वह मां के साथ दिल्ली चली गई थी। करीब चार वर्ष पूर्व उसके पिता व चाचा दिल्ली गए थे। वहां से उसे गांव लेकर आ गए। आरोप लगाया कि इसके बाद करीब एक वर्ष से उसके बाबा, पिता व चाचा उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। बाबा खेतों में उसके साथ गलत काम करते थे। चाचा कमरे में गलत काम करते थे। पिता उसे बांधकर दुष्कर्म करते थे। विरोध करने पर तीनों जान से मारने की धमकी देते थे। उसकी मां की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी।

Voice of UP

चाची ने दिया आरोपियों का साथ

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जब इन लोगों के दुष्कर्म से दो माह की गर्भवती हो गई तब यह बात उसने अपनी चाची को बताई। चाची ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं हम दवा खिला देंगे। 22 दिसंबर को 12 बजे उसके पापा, चाचा, बाबा ने षड़यंत्र कर उसे जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह वह जान बचाकर मौसी के यहां पहुंची थी। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने टीम के साथ तीनों आरोपितों को बड़े पुरवा मोड़ के पास दिबियापुर बिधूना रोड से गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। उनपर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज है। औरैया एडिशनल एसपी आलोक मिश्रा ने बताया, किशोरी का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल के बाद अन्य विधिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।