Hindi NewsUP Newsminor girl returning home after watching Ramleela village was kidnapped and raped under the cover straw stack
गांव में रामलीला देखकर घर लौट रही नाबालिग का अपहरण, पुआल की ढेर की आड़ में किया रेप

गांव में रामलीला देखकर घर लौट रही नाबालिग का अपहरण, पुआल की ढेर की आड़ में किया रेप

संक्षेप:

  • बदायूं जिले में एक किशोरी को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रामलीला देखकर अकेली अपने घर को लौट रही नाबालिग लड़की को रास्ते से अगवा कर उससे रेप किया।

Oct 20, 2024 10:53 pm ISTDinesh Rathour हिन्दुस्तान, बदायूं, (अलापुर)
share Share
Follow Us on

बदायूं जिले में एक किशोरी को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी गांव में चल रही रामलीला देखकर अकेली अपने घर को लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उसे पकड़ लिया और पुआल के ढेर की आड़ में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी परिजनों के पास पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की ओर से आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार की शाम गांव में चल रही रामलीला देखने गई थी। मेला देखकर रात में वह अकेले ही घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही अमन दीक्षित ने उसे हाथ पकड़कर खींचकर उसे अगवा कर लिया। इसके बाद होली चौक के पास लगे पुआल के ढेर की आड़ में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान किशोरी ने चिल्लाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने उसे चुप करा दिया।

किशोरी के घर न पहुंचने पर करीब आधा घंटे बाद परिजन किशोरी की तलाश करने निकले तो आरोपी ने पकडे जाने के डर से उसे छोड़ दिया और वहां से भाग निकला। किसी तरह किशोरी परिजनों के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। रविवार को परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

दातागंज सीओ केके तिवारी ने बताया, पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |