वाराणसी से बरेली पहुंची नाबालिग को देह व्यापार के दलदल में धकेला, नरक से ऐसे बच निकली मासूम, चार गिरफ्तार

Mar 14, 2026 02:45 pm ISTDinesh Rathour बरेली, मुख्य संवाददाता
share

यूपी के बरेली में नाबालिग की मदद से पुलिस ने देह व्यापार गैंग के चार सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। किशोरी वाराणसी से भागकर बरेली पहुंची थी। यहां नेपाली महिला ने उसे देह व्यापार गैंग के हाथों बेच दिया था। 

वाराणसी से बरेली पहुंची नाबालिग को देह व्यापार के दलदल में धकेला, नरक से ऐसे बच निकली मासूम, चार गिरफ्तार

Bareilly News: घर से नाराज होकर वाराणसी से बरेली पहुंची नाबालिग को एक महिला ने देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। महिला ने देह व्यापार कराने वाले गैंग के हाथों बेच दिया। गैंग के सदस्य उसे विभिन्न होटलों में ले जाकर देह व्यापार कराने लगे लेकिन किसी तरह मासूम देह व्यापार के नरक से निकलकर भाग निकली और वह पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर नेपाली महिला समेत गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र की रहने वाली किशोरी शुक्रवार रात बदहवास हालत में भागकर सेटेलाइट चौकी पर पहुंची और बताया कि उसे होटल में जबरन देह व्यापार के लिए लाया गया है। इस पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर फरीदपुर के गांव कुइयांखेड़ा निवासी विनोद, कैंट में चनेहटर कर बबनर, बिजनौर में कल्लूवाला की जसलीन कौर और नेपाल में जिला जलथर कुमाचक के यासोक की दुर्गावती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह सातवीं कक्षा तक पढ़ी है और जनवरी के पहले सप्ताह में घरवालों के डांटने पर नाराज होकर वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंच गई। स्टेशन पर उसकी मुलाकात रिया नाम की महिला से हुई। रिया उसे बातों में फंसाकर अपने घर ले गई और दो-तीन दिन तक वहां रखने के बाद घुमाने के बहाने बरेली ले आई और बबली नाम की महिला को बेचकर चली गई।

बबली और उसके दोस्त विनोद ने बनाया बंधक

किशोरी ने बताया कि बबली चनेहटी में अपने पति खलील खान और दोस्त विनोद के साथ रहती थी। वहीं कमरे में उसे बंधक बनाकर रखा जाता था और होटल में ले जाकर लोगों को सौंपकर शारीरिक शोषण कराया जाता था। कई बार तो दिन-रात के लिए अलग-अलग सौदा किया जाता था। आरोपी आसपास ही मौजूद रहते थे और उसे वापस ले आते थे।

विरोध पर की जाती थी मारपीट

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने या घर जाने को कहने पर मारपीट की जाती थी। कुछ दिन पहले दुर्गावती नाम की नेपाली महिला और जसलीन भी वहां आकर रहने लगीं। वे भी उसे देह व्यापार के लिए होटलों में लेकर जाती थीं। उसे सुबह-शाम सिर्फ खाना मिलता था और देह व्यापार के लिए स्कूटी पर बीच में बैठाकर ले जाया जाता था। कभी उसकी तबीयत बिगड़ जाती थी तो डॉक्टर को दिखाने के बजाय ऐसे ही दवा लाकर दे देते थे। शुक्रवार रात विनोद, बबली, जसलीन, दुर्गावती और खलील खान उसे सेटेलाइट के पास एक होटल में देह व्यापार को लाए तो वह टॉयलेट जाने के बहाने वहां से भागकर पुलिस के पास पहुंच गई।

बना लिया था फर्जी आधार कार्ड

किशोरी ने बताया कि उसकी जन्मतिथि छह जुलाई 2011 है लेकिन आरोपियों वर्ष 2007 का उसका आधार कार्ड बनवा रखा था और उसे बालिग बताकर ग्राहकों को सौंपा जाता था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर थाना बारादरी में रिया, बबली, विनोद, खलील खान, दुर्गावती और जसलीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस रिया और खलील खान की तलाश कर रही है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।