Hindi NewsUP NewsMinisters and MLA should come assembly fully prepared CM Yogi at whip committee meeting
सदन में पूरी तैयारी के साथ आएं मंत्री और विधायक, सचेतक मंडल की मीटिंग में बोले सीएम योगी

सदन में पूरी तैयारी के साथ आएं मंत्री और विधायक, सचेतक मंडल की मीटिंग में बोले सीएम योगी

संक्षेप:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को देर शाम पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के सचेतक मंडल के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सचेतक यह सुनिश्चित करें कि सभी विधायक पूरे समय सदन में उपस्थित रहें।  

Dec 18, 2025 10:43 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share Share
Follow Us on

विधानमंडल के शुक्रवार से शुरू हो रहे सत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी रणनीति तय कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को देर शाम पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के सचेतक मंडल के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सचेतक यह सुनिश्चित करें कि सभी विधायक पूरे समय सदन में उपस्थित रहें। मंत्री भी पूरी तैयारी के साथ आएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विपक्ष सदन में एसआईआर का मुद्दा उठाने का प्रयास करेगा। सरकार की ओर से उसका तथ्यपरक माकूल जवाब दिया जाएगा। इस दौरान सदन में वंदे मातरम पर चर्चा कराए जाने को लेकर भी बात हुई। यह चर्चा 22 दिसंबर को होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का पूरा फोकस सदन चलाने पर होगा। विधायकों से भी सदन में जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने को कहा गया। बैठक में संसदीय कार्य व वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, मुख्य सचेतक रामनरेश अग्निहोत्री सहित अन्य सचेतक मौजूद रहे।

विधानसभा में वंदे मातरम पर होगी चार से पांच घंटे चर्चा

विधान भवन में गुरुवार को कार्य-मंत्रणा समिति की हुई बैठक में सभी दलीय नेताओं ने सदन की कार्यवाही को शालीनता व संसदीय मर्यादा के अनुरूप संचालित करने में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया है। बैठक में सोमवार को अनुपूरक बजट के बाद वंदे मातरम पर चर्चा कराने पर भी सहमति बनी है। लोकसभा की तर्ज पर यूपी विधानसभा में भी वंदेमतरम पर चर्चा होगी। यह चर्चा करीब चार से पांच घंटे तक होगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलीय नेताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने विचार सदन में सकारात्मक संवाद, शालीनता व संसदीय परंपराओं के अनुरूप रखें।

उन्होंने कहा कि संवाद और सार्थक चर्चा के माध्यम से ही लोकतंत्र सशक्त होता है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सरकार सदन में उठाए जाने वाले प्रत्येक विषय पर गंभीरता से उत्तर देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण सहयोग की अपील की। विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में सत्र के दौरान सुरक्षा व समन्वय से संबंधित आलाधिकारियों की एक बैठक भी हुई। इसमें विधान भवन परिसर की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, आगंतुकों व वाहनों की जांच, क्यूआरटी टीम, अग्निशमन उपकरणों तथा दमकल वाहनों की व्यवस्था पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |