यूपी के छठवीं से आठवीं तक स्कूलों में बनेंगे MHN क्लब, छात्राओं को मिलेगी बड़ी मदद
स्कूलों में पैड बैंक की भी स्थापना की जाएगी। इससे छात्राएं आपात स्थित में पैड का उपयोग कर सकेंगे। स्कूलों में छात्राओं की संख्या के अनुसार पर्याप्त संख्या में सेनेटरी पैड, इनर वियर, स्पेयर स्कूल यूनीफॉर्म, स्पेयर डिस्पोजेबल बैग और अन्य सामग्री रहेंगी। पोषण परामर्श भी दिया जाएगा।

UP News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों, कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं को पीरियड्स के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके तहत ऐसे सभी स्कूलों में एक महावारी स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएन) क्लब का गठन किया जाएगा। हर क्लब में 10 से 12 छात्राओं का समूह होगा जो जागरूकता फैलाएगा। इससे छात्राओं को बड़ी मदद मिलेगी। पीरियड्स के दौरान उन्हें किसी किस्म की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। गंदगी के चलते होने वाली बीमारियों से भी राहत मिलेगी।
अपर मुख्य सचिव बेसिक और माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर स्कूलों में यह क्लब गठित किए कर छात्राओं के बीच जागरूकता फैलाई जाएगी। महावारी के दौरान किस तरह स्वच्छता रखनी है और स्वास्थ्य का किस तरह ख्याल रखना है, इसकी जानकारी इन्हें दी जाएगी।
क्लब का गठन स्कूलों में मीना मंच की सुगमकर्ता करेंगी। महीने में एक बार डॉक्टर व एएनएम के साथ एमएचएम संवाद का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से भ्रांतियां दूर की जाएंगी। माताओं को भी इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा।
पैड बैंक की स्थापना की जाएगी, जिससे छात्राएं आपात स्थित में पैड का उपयोग कर सकेंगे। स्कूलों में छात्राओं की संख्या के अनुसार पर्याप्त संख्या में सेनेटरी पैड, इनर वियर, स्पेयर स्कूल यूनीफॉर्म, स्पेयर डिस्पोजेबल बैग व अन्य सामग्री रहेंगी। पोषण परामर्श भी दिया जाएगा।
एमएचएम कॉर्नर और दीवार पत्रिका की व्यवस्था होगी। जहां पर महावारी के समय क्या ध्यान रखें, इसकी जानकारी दी जाएगी। जुलाई से लेकर अप्रैल तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा स्कूलों में गतिविधियों की निगरानी करेंगी।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें

