
मेरा अंतिम संस्कार वहीं करना, जहां पत्नी की चिता जली, सुसाइड नोट लिख ट्रेन के सामने कूदा युवक
35 वर्षीय भानु सिंह लोहिया में हेल्पर थे। परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले उनकी शादी प्राची से हुई थी। अगस्त 2025 में प्राची ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई। प्राची भी बीमार रहने लगी और 26 नवंबर को उसकी भी मौत हो गई। पत्नी और बच्चे की मौत के बाद भानु मानसिक तनाव में रहने लगा था।
‘मैं अपनी पत्नी रानी से मिलने जा रहा हूं। वह 26 नंवबर को मुझे छोड़कर चली गई थी। मेरा अंतिम संस्कार वहीं करना, जहां पत्नी की चिता जली। मेरे हाथ में मौजूद सगाई की अंगूठी नहीं उतारना। शायद ये अंगूठी ही हमें दूसरे जन्म में मिलने में मदद करेगी’। पत्नी की मौत से दुखी युवक ने ऐसा भावुक सुसाइड नोट लिखने के बाद गुजैनी क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर युवक ने जान दे दी।
गुजैनी निवासी 35 वर्षीय भानु सिंह लोहिया में हेल्पर थे। परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले उनकी शादी प्राची से हुई थी। अगस्त 2025 में प्राची ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई। इससे अवसाद में जाने के कारण वह भी बीमार रहने लगी और 26 नवंबर को उसकी भी मौत हो गई। पत्नी और बच्चे की मौत के बाद भानु मानसिक तनाव में रहने लगा था। रविवार सुबह घर से निकल गया। कुछ देर बाद पुलिस ने आत्महत्या करने की जानकारी दी। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला। गोविंदनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी व बच्चे की मौत के बाद से मानसिक तनाव में चल रहे युवक ने आत्महत्या की है।
‘हो सकता है हंसी आए’
भानु ने लिखा है ‘हो सकता है मेरा सुसाइड नोट पढ़ने के बाद हंसी आए। मगर ये मेरे दिल के जज्बात हैं। मेरा छोटा भाई लक्ष्मण की तरह है। उसने हर कदम पर मेरा साथ दिया। मेरी पड़ोसी भी बहुत सज्जन है।मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं कोई दूसरा नहीं। मेरी मौत के बाद किसी को परेशान न किया जाए।
फोन पर बात करते मां ने डांटा, बेटी ने जान दी
वहीं कानपुर के ही चकेरी में 10वीं की छात्रा को प्रेमी से फोन पर बातचीत करते देख मां डांट दिया। इससे आहत बेटी ने फंदे से लटककर जान दे दी। चकेरी के रूमा निवासी सिलाई कारीगर के परिवार में पत्नी एक बेटा और 16 वर्षीय बेटी थी। पिता ने बताया कि रविवार सुबह वह और बेटा ड्यूटी गए थे। पत्नी ने बेटी को किसी लड़के से फोन पर बात करते पकड़ लिया और डांट दिया। इसके बाद पत्नी नहाने चली गई। इसी दौरान बेटी ने फांसी लगा ली। पत्नी नहाकर लौटी तो बेटी का शव फंदे से लटकता मिला।

लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें



