मेरठ: युविका ठाकुर को टॉपर बनने पर स्कूल ने दिया विशेष पुरस्कार

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मेरठ के जीटीबी विद्यालय की छात्रा युविका ठाकुर को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में द्वितीय जिला टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने आगामी शैक्षिक सत्र के लिए नवाचार-आधारित पहलों की घोषणा की, जिसमें एआई, रोबोटिक्स, स्किल विषयों का समावेश और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क शिक्षा शामिल है।

मेरठ: युविका ठाकुर को टॉपर बनने पर स्कूल ने दिया विशेष पुरस्कार

मेरठ वेस्ट एंड रोड, मेरठ कैंट में जीटीबी में वि‌द्यालय की छात्रा युविका ठाकुर को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में द्वितीय जिला टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की छात्रा की वार्षिक फीस भी रिफंड कर दी गई। प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित ने छात्रा को शुभकामनाएं दी है।

नवाचार-आधारित शैक्षिक पहल

विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कई नवाचार-आधारित शैक्षिक पहलों की घोषणा की। विद्यालय नए सत्र से एआई एवं रोबोटिक्स लैब का संचालन, स्किल विषयों का समावेश तथा स्पेनिश भाषा एवं एक्टिंग कोर्स प्रारंभ कर रहा है, जिससे बच्चों को तकनीकी शिक्षा एवं बहु-आयामी विकास के माध्यम से भविष्य के लिए बेहतर बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क शिक्षा भी शुरू होगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

आधुनिक शिक्षा के अवसर

प्रधानाचार्य डा.गोपाल दीक्षित ने बताया कि इन नई पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, कौशल विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय तकनीकी शिक्षा एवं बहु-आयामी विकास के माध्यम से छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने हेतु प्रतिबद्ध है।

विद्यालय परिवार की शुभकामनाएँ

इस आयोजन में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण तथा उपस्थित अतिथियों ने कु. युविका ठाकुर की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन, सरदार इंदरजीत सिंह सलवान, यशकरन सिंह सलवान, प्रधानाचार्य डा.गोपाल दीक्षित, उप प्रधानाचार्या प्रभा राव, अंजिल शर्मा एवं विशाल गौड़ उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

युविका ठाकुर को किस परीक्षा में द्वितीय जिला टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया?
युविका ठाकुर को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में द्वितीय जिला टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।