यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ प्रदर्शन
सोशल मीडिया पर चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती विवादों में हैं। दिव्यांगजन कल्याण समिति ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया, आरोप लगाते हुए कि उन्होंने अपने वीडियो में दिव्यांगों का मजाक उड़ाया है। प्रदर्शनकारियों ने वीडियो की भाषा को अपमानजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी गई।

सोशल मीडिया पर अपने वीडियो को लेकर चर्चा में रहने वाले यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। शुक्रवार को दिव्यांगजन कल्याण समिति के सदस्यों ने शादाब जकाती के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि यूट्यूबर ने अपने एक वीडियो में दिव्यांगों का मजाक उड़ाते हुए उनकी भावनाओं को आहत किया और अपमानजनक प्रस्तुति दी। दिव्यांग समाज के लोगों ने कमिश्नर चौराहे से एसएसपी कार्यालय तक मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। उनहोंने कहा कि वीडियो की भाषा और प्रस्तुति समाज में दिव्यांगों के प्रति गलत संदेश देती है और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाती है।
सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह की सामग्री बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शन के दौरान दिव्यांगजन हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे और आरोपित यूट्यूबर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बाद में समिति के सदस्यों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


