Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsYouth with Pistol Video Still Eludes Police Capture in Sardhana
पिस्टल के साथ वीडियो बनाने वाला युवक पुलिस की पकड़ से दूर

पिस्टल के साथ वीडियो बनाने वाला युवक पुलिस की पकड़ से दूर

संक्षेप:

Meerut News - सरधना में एक युवक ने पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाया जो वायरल हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन युवक अभी तक पकड़ा नहीं गया है। उसके परिजनों का कहना है कि पिस्टल नकली थी, जबकि पुलिस की जांच में यह असली बताई जा रही है।

Dec 11, 2025 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

सरधना। पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रौब गालिब करने वाला युवक अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन पिस्टल असली है या नकली अभी इसी में उलझी हुई है। युवक के परिजनों ने पिस्टल नकली होने की बात कही। नकली पिस्टल भी पुलिस को सौंप दी जबकि पुलिस की जांच में पिस्टल असली होने की बात सामने आ रही है। सीओ ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर गंभीरता से पूछताछ की जाएगी। पिस्टल बरामद की जाएगी। बता दें, कि मोहल्ला सराय अफगनान निवासी कैफ पुत्र अशरफ का पिस्टल के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वीडियो में कैफ पिस्टल लोड करते हुए दिख रहा है। वीडियो में गाना भी दबंगाई वाला लगाया गया है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कैफ को हिरासत में ले लिया था। कस्बा चौकी पुलिस ने उससे पूछताछ की और फिर सेटिंग होने पर उसे वहीं से छोड़ दिया। मामला मीडिया में आया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि युवक को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है पर अभी वो पकड़ में नहीं आया है। उधर, कैफ के पिता अशरफ ने मीडिया के सामने आकर बताया कि पिस्टल प्लास्टिक की थी जो उन्होंने पुलिस को सौंप दी। बताया कि पुलिस ने कैफ को पूछताछ के लिए बुलाया था। बाद में उसे छोड़ दिया था। वहीं, सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि जांच में पिस्टल असली होने की बात सामने आ रही है। युवक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जाएगी और पिस्टल बरामद की जाएगी।