सिनेमा हॉल की पार्किंग में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार

Mar 08, 2026 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मवाना कस्बे में शनिवार सुबह प्रिया टॉकीज की पार्किंग में 24 वर्षीय युवक सुबहान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में मेरठ रेफर किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है।

सिनेमा हॉल की पार्किंग में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार

मवाना कस्बे में शनिवार सुबह प्रिया टॉकीज की पार्किंग में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी सुबहान (24 वर्ष) पुत्र कल्लू शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से निकला था। बताया गया कि वह मोबाइल रिचार्ज कराने और अपनी बहन को छोड़ने गया था। इसी दौरान मवाना के ही दो युवकों ने उसे फोन कर पुरानी प्रिया टॉकीज की पार्किंग में बुला लिया। सुबहान अपनी पिकअप गाड़ी में बैठा था। इसी दौरान दोनों युवक भी गाड़ी में आकर बैठ गए और बातचीत करने लगे। इसी बीच आरोपियों ने पिस्टल निकालकर युवक की कनपटी से सटाकर गोली चला दी। जिससे सुबहान लहूलुहान होकर गाड़ी की सीट पर गिर पड़ा।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। कुछ देर बाद पार्किंग में खड़े लोगों की नजर गाड़ी के अंदर घायल युवक पर पड़ी। सूचना मिलते ही मवाना पुलिस पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेरठ के अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ मवाना पंकज लावणिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर गाड़ी की जांच कराई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।घायल के पिता रिजवान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

तहरीर में मो. जैद निवासी खतौलिया चौक और जुबैर निवासी गोल मार्केट मवाना को नामजद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।