Meerut News: हस्तिनापुर में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को बाइक सवार हमलवरों ने गोली मारी
Meerut News: दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे माखन नगर निवासी युवक पर बाइक सवार युवकों ने गोलियां बरसा दी। गोली युवक के पैर में लगी। युवक को सीएचसी ले जाया गया, फिर मेरठ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

Meerut News: दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे माखन नगर निवासी युवक पर बाइक सवार युवकों ने गोलियां बरसा दी। गोली युवक के पैर में लगी। आननफानन में युवक को सीएचसी ले जाया गया,‚ जहां से मेरठ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है परंतु कोई हत्थे नहीं चढ़ा। नितिन नागर पुत्र सतीश नागर निवासी माखननगर नहर पुल के समीप दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाता है।
घटना का विवरण
शुक्रवार शाम लगभग छह बजे नितिन अपने साथी के साथ दौड़ लगाकर नहर की ओर से बाइक से आ रहा था। जैसे ही वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा, तभी पीछे से ही बाइक सवार अज्ञात युवकों ने नितिन व उसके साथी पर गोली चला दी। गोली नितिन के दाएं जांघ में लगी, जबकि दूसरा युवक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दो बाइकों पर छह हमलावर आए थे और घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन घायल युवक को निजी वाहन से प्राइवेट अस्पताल में ले गए। इस घटना के बाद से नगर में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। थानाध्यक्ष कमल शंकर त्रिवेदी ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा。
नितिन की शादी की जानकारी
तीन महीने पहले हुई थी शादी परिजनों के अनुसार नितिन की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी। वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती की तैयारी कर रहा है। भर्ती की परीक्षा में उर्तीण होने उपरांत उसका शारीरिक दक्षता परीक्षा 3 अक्टूबर को होनी है। परीक्षा से कुछ दिन पहले हुई फायरिंग की घटना से परिवार की चिंता बढ़ गई है。


