मवाना में गूंजा एक शाम शहीदों के नाम

Feb 28, 2026 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - मवाना में युवाओं ने पांडव चौक पर चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया। वक्ताओं ने आज़ाद के साहस और बलिदान का वर्णन किया, जो देश की स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है। सभा का समापन शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देने के संकल्प के साथ हुआ।

मवाना में गूंजा एक शाम शहीदों के नाम

मवाना। नगर के युवाओं ने पांडव चौक पर शुक्रवार को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम देशभक्ति के नारों और शहीदों के सम्मान के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन त्याग, साहस और अदम्य संकल्प का प्रतीक है। अंग्रेजों से चारों ओर से घिर जाने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अंतिम क्षण तक संघर्ष करते रहे। उनका बलिदान देश की स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। इस मौके पर अक्षत शर्मा, अजीत शर्मा, अर्पित पांडे, सनी चौहान, संदीप रस्तोगी, संदीप मावी, वंश गौतम, राहुल जाटव, अमर गुप्ता, मोंटी, मुकुल चौहान, अमित, आदित्य संयम, दीपक, आशीष सैनी आदि रहे।

शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा के उद्घोष के साथ सभा का समापन हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।