Meerut News: नशे की हालत में भोला गंग नहर में कूदा, पुलिस एवं गोताखोरों ने बचाया
हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News: पूठखास गंगनहर पुल पर एक कांवड़िया, पंकज शर्मा, ने नशे की हालत में गंगनहर में छलांग लगा दी। गोताखोरों और पुलिस ने तुरंत उसे सुरक्षित निकाल लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी रोहटा में भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Meerut News: पूठखास गंगनहर पुल स्थित कांवड़ सेवा शिविर में नशे की हालत में एक कांवड़िया अचानक गंगनहर में कूद गया। मौके पर मौजूद गोताखोरों एवं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। घायल कांवड़िये की पहचान गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी पंकज शर्मा उर्फ ईश्वर शर्मा के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल सीएचसी रोहटा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।


