प्रेमिका ने कराया रेप का मुकदमा, ब्लैकमेल से परेशान युवक ने गोली मारकर जान दी
सरधना में एक युवक की गोली लगी लाश मिली है। परिजनों ने बताया कि युवक प्रेमिका के ब्लैकमेल से परेशान होकर आत्महत्या की। आरोप है कि प्रेमिका ने 10 जून को रेप का मुकदमा दर्ज कराया था और समझौते के लिए पैसे की मांग की जा रही थी। मामला पुलिस के पास है।

सरधना में बुधवार देरशाम अटेरना-सरधना मार्ग पर नंगला आर्डर गांव के निकट युवक की गोली लगी लाश मिली। परिजनों ने खुलासा किया कि प्रेमिका के ब्लैकमेल से परेशान होकर युवक ने सुसाइड किया है। आरोप लगाया कि 10 जून को ही प्रेमिका ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था और समझौते के लिए रकम मांगी जा रही थी। फिलहाल प्रेमिका और उसके परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। मोहल्ला जोगियान निवासी 23 वर्षीय साकिब पुत्र सैफुद्दीन बुधवार शाम को घर से बाहर लेकर निकला। रात करीब नौ बजे सरधना-अटेरना मार्ग पर नंगला-आर्डर गांव के पास ही साकिब सीने में गोली लगे और लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। साकिब का फोन एक राहगीर ने उठाया, जिस पर परिजनों का कॉल आ रहा था। राहगीर ने ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। साकिब को सीएचसी सरधना लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में रोष फैल गया। सैकड़ों की संख्या में लोग सीएचसी पहुंच गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। शुरूआत में परिजनों ने साकिब की प्रेमिका और उसके परिजनों पर घर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। साकिब के भाई आमिल ने बताया कि साकिब का प्रेम प्रसंग सिटी गार्डन लिसाड़ी रोड ब्रह्मपुरी निवासी युवती से था। युवती लगातार साकिब को ब्लैकमेल करके रकम वसूली रही थी। अब पैसा देना बंद कर दिया तो युवती ने साकिब के खिलाफ 10 जून को ब्रह्मपुरी थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। समझौते के लिए अब पांच लाख रुपये मांगे जा रहे थे। इसी बात से आहत होकर साकिब ने सुसाइड किया है। तहरीर पर पुलिस युवती और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है。
युवक के शव मिलने की सूचना
युवक के शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। युवक ने घटना से पहले अपने एक दोस्त को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। वह प्रेमिका से जुड़े विवाद और रेप केस से परेशान था。
पुलिस की कार्रवाई
- अभिजीत कुमार, एसपी देहात


