डिस्काउंट रेट पर आईपीओ दिलाने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

टीपीनगर की ऋषिनगर कॉलोनी के युवक से आईपीओ खरीद के नाम पर 7.50 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। युवक ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

डिस्काउंट रेट पर आईपीओ दिलाने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी

टीपीनगर की ऋषिनगर कॉलोनी निवासी युवक से आईपीओ खरीद के नाम पर 7.50 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। इस मामले में जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई और मुकदमा दर्ज कराया है। ये भी खुलासा हुआ कि मेरठ के युवक की तरह कई लोगों से साइबर ठगी कर संबंधित खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए और इन्हें तुरंत निकाल भी लिया गया। बागपत रोड पर ऋषिनगर कॉलोनी निवासी युवक का कारोबार है। युवक को सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले शेयर बाजार और आईपीओ निवेश संबंधित जानकारी मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से मिली थी।

छानबीन करने पर साइबर ठगों ने बताया कि उनकी कंपनी को शेयर बाजार और आईपीओ संबंधित खरीद फरोख्त के लिए लाइसेंस मिला हुआ है। बताया कि उनकी एप्लीकेशन से निवेश करने पर आईपीओ में 20 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलता है। ऐसे में युवक से 24 मार्च 2026 से लेकर 23 अप्रैल के बीच 7.50 लाख रुपये का लेनदेन कराया गया। आईपीओ को डिस्काउंट रेट पर खरीदने का लालच दिया गया और रकम अपने खातों में ले ली गई। इस मामले में जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। साथ ही मेरठ पुलिस को भी सूचना दी। फिलहाल साइबर क्राइम थाने में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में टीम को लगाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।